बरेली। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पहला हादसा फरीदपुर क्षेत्र का है, साइकिल सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा क्योलड़िया क्षेत्र में हुआ, बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।