पीलीभीत। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को पूरनपुर तहसील के खमरिया तिराहे के पास स्थित बारातघर में आयोजित आशा और संगिनी कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण को लेकर कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक तिहाई आरक्षण की व्यवस्था जल्द लागू होने जा रही है।