बरेली। तलाक पीड़ित महिलाओं के लिए मेरा हक संगठन चलाने वाली केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी को जान से मारने की धमकी मिली है। फरहत नकवी ने इसकी शिकायत किला पुलिस से की है। फरहत नकवी ने किला पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे जान से मारने की धमकी और उसके ऊपर तेज़ाब फेंक कर चेहरा खराब करने की धमकी दी गई है।