काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को कोई दिक्क्त न हो इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन तैयार की गई है। अभ्यर्थी को लॉगिन के बाद सबसे पहले ये गाइडलाइन देखने को मिलेगी उसके बाद पंजीकरण की प्रक्रिया आरम्भ होगी। इसके बाद भी अगर अभ्यर्थी को कोई दिक्क्त आती है तो उसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है। अभ्यर्थी 0581- 2520011, 6397994837 और 6397994838 पर सम्पर्क कर सकते हैं।