वीरपाल अपने आपको हमेशा से मुलायमवादी बताते रहे और सपा में ऊपर हुए परिवर्तन का असर यहाँ भी दिखा और सपा के स्थानीय संगठन ने धीरे धीरे वीरपाल को साइडलाइन कर दिया। बैनर और पोस्टर से उनका नाम और फोटो भी गायब कर दिया गया। बावजूद इसके पार्टी कार्यालय के बाद वीरपाल सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं को प्रभावित करने वाले नेता बने रहे। सपा के नेता जिले की राजनीति में कम लेकिन आंतरिक राजनीति में लंबे समय से सक्रिय थे लेकिन वीरपाल ने कभी खुल कर मोर्चा नहीं लिया अब जबकि वह पार्टी छोड़ चुके हैं तो सपा के लिए ज्यादा घातक होंगे। सपा से इस्तीफा देने वाले वीरपाल सिंह यादव के जल्द ही शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेकुलर मोर्चा में शामिल होने की उम्मीद है। राजनीति के माहिर खिलाड़ी वीरपाल जिले में समाजवादी पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं, इस बात को सपा नेता भी दबी जुबान से स्वीकार कर रहे हैं।