स्मार्ट सिटी में शामिल बरेली शहर के हालात इन दिनों बहुत खराब है। कई इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। शहर के सुभाषनगर के तमाम इलाके, पुराने शहर के हजियापुर जैसे मोहल्ले में जलभराव की समस्या से लोग काफी परेशान है। वही स्टेडियम रोड की पाश कॉलोनी में भी जलभराव की समस्या से तमाम लोग घरों में ताला डालकर दूसरी जगहों पर शिफ्ट होने को मजबूर है। वही किला नदी भी उफनाने के कारण किला नदी के आस पास के इलाके भी पानी में डूब गए है। किला नदी पर बना पुल भी पानी में समा गया है जिसके कारण अब नदी पार करने के लिए नांव का सहारा लेना पड़ रहा है।