बरेली। बदमाशों ने एक बार फिर बरेली पुलिस को खुली चुनौती दी है। बदमाशों ने शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सिविल लाइंस इलाके में रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी। बदमाशों ने महिला का सर ही धड़ से अलग कर दिया। महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आईजी डीके ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया। आईजी की माने तो इस हत्याकांड के पीछे किसी परचित का हाथ है।