7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंग लाई योगी सरकार की मुहीम, कामगारों को अपने ही जिले में मिलेगा रोजगार, आईआईए बनाएगा डाटा बैंक

दूसरे प्रदेशों से बरेली में आए श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आईआईए ने डाटा बैंक बनाना शुरू कर दिया है मजदूर/कामगारों को उनकी दक्षता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा इससे फैक्ट्री और कारखानों में श्रमिकों की कमी भी नहीं रहेगी और श्रमिकों को रोजगार की तलाश में जिले से बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

jitendra verma

•

Updated: 28 May 2020, 12:20 PM IST

रंग लाई योगी सरकार की मुहीम, कामगारों को अपने ही जिले में मिलेगा रोजगार, आईआईए बनाएगा डाटा बैंक

रंग लाई योगी सरकार की मुहीम, कामगारों को अपने ही जिले में मिलेगा रोजगार, आईआईए बनाएगा डाटा बैंक

बरेली। लॉक डाउन (lock Down) में बेरोजगार हुए श्रमिकों/कामगारों (workers) को रोजगार (Job)दिलाने की प्रदेश सरकार (UP Government) की मुहिम रंग ला रही है। दूसरे प्रदेशों से बरेली में आए श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आईआईए (IIA) ने डाटा बैंक बनाना शुरू कर दिया है। मजदूर/कामगारों को उनकी दक्षता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे फैक्ट्री और कारखानों (Factory) में श्रमिकों की कमी भी नहीं रहेगी और श्रमिकों को रोजगार की तलाश में जिले से बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा। आईआईए मजदूरों का डाटा बैंक तैयार करने के लिए उनसे फार्म भरवाएगा जिसमे मजदूर को अपनी जानकारी भरनी होगी फिर उसकी दक्षता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएग।

आईआईए ने की पहल

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉक डाउन के फैक्ट्री मालिक और मजदूर दोनो परेशान हैं। लॉक डाउन के कारण जहां बरेली से तमाम मजदूर पलायन कर गए वहीं बहुत से मजदूर दूसरे प्रदेशों से भी जिले में आए हैं। जिसके कारण जिले की औद्योगिक इकाइयों में कुशल श्रमिकों की कमी हो गई है और बाहर से आए श्रमिकों को काम नहीं मिल पा रहा है ऐसे में बाहर से आए श्रमिकों को अब बरेली में ही रोजगार देने के लिए आईआईए ने पहल की है। चैप्टर के चेयरमैन पीयूष अग्रवाल ने बताया कि हमने मजदूरों/कामगारों के लिए आसान फार्म बनाया है। फार्म में श्रमिक को अपनी जानकारी भरनी होगी जिसके बाद फार्म को आईआईए की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा और इसके लिए वो एक पोर्टल भी तैयार कर रहे हैं।

ये जानकारी देनी होंगी

कामगारों को अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नम्बर, वर्तमान पता, उम्र,दक्षता, अनुभव, पिछले कार्य का ब्यौरा, पिछले शहर का नाम फार्म पर भर कर देना होगा। कामगार सादे कागज पर भी ये जानकारी भर कर आईआईए के ऑफिस 35 सी- रामपुर गार्डन बरेली में जमा कर सकते हैं या फिर वो 7060211515 या ईमेल भी कर सकते हैं।

गांव गांव तक भेजे जाएंगे फार्म

आईआईए फार्म को गांव गांव तक भेजेगी जिसके लिए बैंक, जिला प्रशासन की भी मदद ली जाएगी इसके साथ ही बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए बनाए गए क्वारेन्टीन सेंटर में भी फार्म रखे जाएंगे और फैक्ट्री और कारखानों में भी फार्म उपलब्ध होंगे। फार्म भरवाने के लिए ग्राम प्रधानों की भी मदद ली जाएगी।

इस तरह के कामगारों की जरूरत

फिटर
मशीन वेल्डर
इलेक्ट्रीशियन
प्लाई कंजोजर
मशीन ऑपरेटर
एकाउंटेंट
सुपरवाइजर
ऑफिस वर्कर