भोजीपुरा के ग्राम बुझिया जनूवी के महेन्द्र मौर्य, पुत्र राजाराम मौर्य ने बताया कि वह दिल्ली में ड्राईवर के सहायक (क्लीनर) बतौर कार्य करता था, जहां उसकी मुलाकात फुरकान पुत्र लियाकत निवासी मोहल्ला प्यास थाना सिरौली जिला बरेली से हुई दोनो में दोस्ती हो गई तो फुरकान ने उसे ड्राईवरी सिखाने की बात कहकहर कहा कि यदि तू ड्राइवर बन गया तो तेरी आमदनी बढ जाएगी इसके बहाने वह उसे सिरौली ले आया तथा अपने भाईयों, रिजवान व इरकान के साथ उसको चाय में नशे की गोली देकर बेहोश कर दिया तथा उसकी मुसलमानी कर दी। होश में आने पर उसे इस बात का पता चला। युवक का आरोप है कि इन लोगों ने उसे नमाज पढ़ने और भैंस का मांस खाने को भी मजबूर किया।