21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किराड़ू पर झिलमिलाए 2 हजार दीप

https://www.patrika.com/barmer-news/

2 min read
Google source verification
2 thousand light shimmering on the tambourine

2 thousand light shimmering on the tambourine

पत्रिका के अभियान से जुड़े संगठन
किराड़ू पर झिलमिलाए 2 हजार दीप
बाड़मेर . चायनीज लाइटों का बहिष्कार व पर्यावरण संरक्षण व परम्पराओं को आगे बढ़ाने को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे अभियान 'आओ जलाएं मिट्टी के दीपकÓ से जुड़ते हुए संगठन आगे आने लगे हैं। संगठन मिट्टी के दीप जलाकर अभियान को आगे बढ़ाते हुए इससे जुड़कर सार्थक संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम में इंटैक बाड़मेर की पहल पर मंगलवार शाम को प्राचीन किराडू के मंदिर माटी के दीपक की रोशन से जगमगा उठे। मिट्टी के झिलमिलाते दीपक देखकर हर कोई मोहित हो गया।

किराड़ू पर झिलमिलाए 2 हजार दीप
पत्रिका अभियान के तहत इंटैक बाड़मेर तथा गणेश विद्या मंदिर की ओर से किराडू मंदिरों पर दो हजार से अधिक मिट्टी के दीप रोशन किए गए। गणेश विद्या मंदिर के बच्चों व स्टाफ ने दीप जलाए।
दो हजार दीप जले
एक साथ
किराडू पर संभवत: यह पहला अवसर होगा, जब 2 हजार दीपक एक साथ जले हों। दीप से यहां के प्रसिद्ध मंदिरों की छटा अलग ही नजर आ रही थी। झिलमिलाते दीपक अंधेरे में टिमटिमाते हुए रोशनी का संदेश देते नजर आए। मिट्टी के दीप सजाते बच्चे भी उत्साह से लबरेज थे। स्कूल के निदेशक आनंद जे. थोरी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
एसडीएम ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में रामसर एसडीएम अभिषेक चारण ने बच्चों व युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए सात दिसम्बर को मतदान करने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम में सत्ताराम बाछड़ाऊ, मनीष सोनी, देवकुमार आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम में गणेश विद्या मंदिर में कार्यरत ईसाई समाज के युवाओं ने भागीदारी निभाई। उन्होंने मिट्टी के दीपक रोशन करने का संदेश दिया।
पत्रिका की पहल सराहनीय
अभियान से जुड़ते हुए इंटैक बाड़मेर के संयोजक यशोवर्धन शर्मा ने बताया कि पत्रिका की पहल सराहनीय है। इससे पर्यावरण संरक्षण तो होगा ही, हम सभी में स्वदेशी की भावना बढ़ेगी। वहीं कुम्हार के घर जो दीपावली के दिन भी अंधेरा रहता है, उन घरों को भी रोशन किया जा सकेगा।