7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 जगह कार्रवाई, 11 लाख 66 हजार रुपए जब्त

https://www.patrika.com/barmer-news/

2 min read
Google source verification
3 place action, seizure 11 lakh 66 thousand rupees

3 place action, seizure 11 lakh 66 thousand rupees

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्रवाई
3 जगह कार्रवाई, 11 लाख 66 हजार रुपए जब्त

बाड़मेर . विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जांच के दौरान फ्लाइंग टीम ने मंगलवार को जिले में तीन जगह कार्रवाई कर 11 लाख 66 हजार रुपए बरामद किए। टीम ने जोधपुर हाइवे पर लग्जरी कार से साढ़े तीन लाख, धोरीमन्ना क्षेत्र में एक कार से 6.16 लाख तथा गुड़ामालानी मेगा हाइवे से 2 लाख रुपए जब्त किए। वाहन चालकों के नकदी के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं देने पर जब्ती की कार्रवाई की गई।
बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि कवास-उत्तरलाई मार्ग पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक कार की तलाशी में साढ़े तीन लाख रुपए संदिग्ध मिलने पर फ्लाइंग टीम के प्रभारी करणसिंह व सहायक पुलिस निरीक्षक आदरनाथ ने राशि जब्त कर ली।
कार के अंदर बॉक्स में थे रुपए
कार के अंदर चालक के सामने वाले बॉक्स में रुपए मिले। राशि के बारे में पूछने पर चैनाराम पुत्र राऊराम जाट निवासी अणदाणियों की ढाणी बाड़मेर के किसी तरह का प्रमाण-पत्र या संतोषजनक जानकारी नहीं देने पर रुपए जब्त कर ग्रामीण पुलिस थाना लाई गई।
साथ रखें नकदी का प्रमाण
नकदी लेकर इधर-उधर आने-जाने वालों को अनावश्यक कार्रवाई से बचने के लिए राशि के बारे में जानकारी के साथ उसका प्रमाण-पत्र भी साथ रखना चाहिए। इससे कार्रवाई होने की स्थिति में बताया जा सके। इससे नकदी जब्त की कार्रवाई से बचा जा सकता है। हालांकि जब्त की गई राशि भी जरूरी जानकारी देने पर लौटा दी जाती है।
यहां पकड़े 6 लाख 16 हजार
धोरीमन्ना . गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र की उडऩदस्ता टीम ने धोरीमन्ना में नेशनल हाइवे 68 पर वाहनों की जांच की। इस दौरान एक कार से 6 लाख 16 हजार 60 रुपए मिले। टीम प्रभारी ने बताया कि गाड़ी में बैठे जोधपुर निवासी विष्णुदयाल पुत्र हरीश गुप्ता से राशि के बारे में पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर नकदी जब्त कर ली गई।
ऐसे ही गुड़ामालानी में मेगा हाइवे पर रामजी का गोल की तरफ से आ रही कार को रुकवाकर तलाशी ली तो चालक की सीट के नीचे 2 लाख रुपए मिले। कार में सवार जाकिर हुसैन व पराग भाई निवासी डिसा के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर राशि जब्त की गई।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग