8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

679 प्रतिभाओं को मिले राज्य मंच, वजह है यह

कलाम व्यक्तित्च विकास योजना में बच्चों को मिलेगा मंच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 22 Aug 2023, 9:00 PM IST

br1904c01.jpg

बाड़मेर. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद व्यक्तित्व विकास योजना के तहत प्रदेश के 670 बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए राज्य स्तरीय मंच मिलेगा। वे वाद-विवाद, निबंध व देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। इसके दो समूह कक्षा पांच से आठ व नौ से बारह के बनेंगे।बच्चों में साहित्य गतिविधियों व सांस्कृतिक लोक कलाओं प्रतियोगिताओं के आधार पर वाद विवाद हिंदी व अंग्रेजी, निबंध प्रतियोगिता हिंदी व अंग्रेजी व देशभक्ति एकल गीत का आयोजन होगा। इसके पूर्व के 33 जिलों के आधार पर चयन होगा जिसमें बीस-बीस के हिसाब से 660 विद्यालय राजकीय सरकारी विद्यालयों से चयनित होंगे। वहीं, पू्रे प्रदेश से विवेकानंद मॉडल स्कूल से दस विद्यार्थी चयनित होंगे। इसको लेकर दो समूह बनाए गए हैं जिसमें पांचवीं से आठवीं व नवीं से बारहवीं के छात्र भाग लेंगे। मॉडल स्कूल में आठवीं से बारहवीं एक ही समूह होगा।

यह भी पढ़ें: स्कूल खुलने से कुछ नहीं होगा, पढ़ाने वाले भी तो दो

यह रहेगा कार्यक्रम- ब्लॉक स्तर पर 23 से 30 अगस्त तक प्रतियोगिताएं होंगी जिसमं दो-दो विद्यार्थियों के हिसाब से बीस प्रतिभागी चयनित होंगे। जिला स्तर प्रतियोगिता सितम्बर के प्रथम सप्ताह में होगी जिसमें दो समूहों में प्रत्येक प्रतियोगिता में दो-दो के हिसाब से बीस जने चयनित होंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सितम्बर के आखिरी सप्ताह में होगी जिसमें कुल तीस प्रतिभागियों का चयन होगा।

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में ना पढ़ाने वाला ना ही पानी पिलाने वाला

प्रतियोगिता आयोजन पर दें ध्यान- पीईईओ स्तर से लेकर जिला स्तर पर तय तिथि को प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाए। हमने सभी सीबीईओ को निर्देश देकर तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिताएं करवाने को कहा है।- जेतमालसिंह राठौड़, एडीईओ माध्यमिक मुख्यालय बाड़मेर