
सांकेतिक तस्वीर।
बाड़मेर। गुड़ामालानी थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए एक माह पहले दर्ज हुए बलात्कार के मामले में आरोपी सरपंच को गिरफ्तार किया है। सरपंच की उम्र 70 साल है। पीड़िता के साथ घटना छह-सात माह पूर्व बलात्कार होने का जिक्र किया है।
गुड़ामालानी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि पीड़िता के साथ बलात्कार करने के दर्ज मामले में आरोपी खेराजराम (70) पुत्र अन्नाराम निवासी खरड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी धोरीमन्ना ब्लॉक के खरड़ ग्राम पंचायत का सरपंच है। पीड़िता ने एक माह पूर्व थाने में प्रकरण दर्ज करवाया था। घटना छह-सात माह पहले की बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में एक अन्य सहयोगी की संलिप्ता बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने एफआइआर में बताया कि छह-सात माह पूर्व यानि मई-जून 2024 में आरोपी एक अन्य साथी के साथ घर आए । पीड़िता को अकेली देखने पर नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया। साथ ही घटनाक्रम के अश्लील वीडियो और फोटो भी लिए, जो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया से भेजे। यह वीडियो सरपंच के सहयोगी ने बनाए थे। पुलिस वीडियो के आधार पर पड़ताल कर रही है।
Published on:
03 Mar 2025 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
