22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Jaipur News: नाबालिग लड़की से दोस्ती कर कैफे में किया दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट

Jaipur News: नाबालिग लड़की से दोस्ती कर कैफे में किया दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट

Jaipur Crime News: कैफे में मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी दोस्त ने उसके साथ जबरदस्ती की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 28 Feb 2025, 3:20 PM IST

CG Rape Case: आईसक्रीम खिलाने के बहाने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। जयपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले दोस्ती की फिर कैफे में मिलने बुलाया। कैफे में बुलाकर नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बजाज नगर इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की ने युवक पर ब्लैकमेल और बलात्कार करने की शिकायत दर्ज करवाई है। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपी युवक ने एक दिन पीड़िता को मिलने के लिए कैफे में बुलाया। कैफे में बातचीत के दौरान पाड़िता के साथ आरोपी ने जबदस्ती की।

विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। फिर इसके बाद आरोपी युवक मिलने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के मना करने पर देहशोषण करने लगा। परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इसको लेकर पीड़िता ने महेश नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: सहेली के घर जा रही नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, खंडहर में ले जाकर 5 लोगों ने की दरिंदगी