डरी सहमी बालिका अपने घर पहुंची और पूरी बात परिजनों को बताई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार जनों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में शामिल दो नाबालिग को निरुद्ध किया है, जबकि दो युवकों रणजीत मीणा व अभिषेक स्वामी को गिरफ्तार किया। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने पीड़िता के 164 में बयान दर्ज किए हैं।