12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की…

- मंदिरों में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु- रात बारह बजे मनाया जन्मोत्सव - कृष्ण जन्माष्टमी पर दिखा श्रद्धा का ज्वार  

2 min read
Google source verification
नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की...

नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की...


बालोतरा.

नगर व क्षेत्र में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर मंदिरों में देव प्रतिमाओं का विशेष पूजन कर शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत, उपवार रखते हुए मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। बालोतरा से पचपदरा भगवतीबाई आश्रम तक पैैदल यात्रा निकली। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
शहर के मोहनरायजी, जानरायजी, नया चौंच मंदिर, नृसिंह मंदिर, राघवदास आश्रम, हनुमान मंदिर आदि देवालयों में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर देव प्रतिमाओं का अभिषेक पूजन कर आकर्षक शृंगार किया गया। खेड़ रणछोड़ राय मंदिर में भगवान की प्रतिमा को विशेष शृंगार कर सजाया गया। मंदिरों में लगाए झूलों में विराजित बाल गोपाल को झूला झूलाया। दिन भर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रहने से मेला सा माहौल नजर आया। बालोतरा माली समाज के तत्वावधान में श्री भगवती बाई आश्रम तक पैदल यात्रा का आयोजन हुआ। सुबह आठ बजे माली समाज भवन गांधीपुरा से महामण्डलेश्वर राघवदास, समदड़ी बगेची गादीपति नरसिंगदास, राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, बाबूलाल गहलोत, खेताराम पंवार, मोहनलाल कच्छवाह, पार्षद चंपालाल सुंदेशा, श्रवण सुंदेशा, हजारीमल पंवार, महेश चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर संघ को रवाना किया। सैकड़ों श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। यात्रा में शामिल भजन मण्डलियों के भजन गायक सरिता खारवाल, जबराराम पंवार, हर्ष माली, राजेश माली, छगनलाल माली आदि के भजनों पर श्रद्धालु जयकारे लगाते व नृत्य करते हुए चल रहे थे। पद यात्रा के धोरानाड़ी बालाजी मंदिर पहुंचने पर माली युवा संगठन कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जलपान करवाया। पदयात्रा के भगवतीबाई आश्रम पहुंचने पर आश्रम व्यस्वस्थापक जयप्रकाश कोठारी व श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने बाल गोपाल, भगवतीबाई की समाधि की पूजा की। खेताराम पंवार, डूंगर पंवार ने मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई। इस अवसर पर कुंपाराम पंवार, पंकज परिहार, चेतन कच्छवाह, कमलेश रांकावत, जितेन्द्र मेवाड़ा, अचलसिंह राजपुरोहित, विष्णु पंवार सहित मौजूद थे। रात नौ बजे बाद मंदिरों में जन्मोत्सव को लेकर कार्यक्रम हुए। भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए नृत्य किया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की जयकारों से मंदिर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने खुशियां मनाते हुए मिठाइयां बांटी और बधाइयां दी। इसके बाद आरती उतार व पंजरी, पंचामृत का प्रसाद चढ़ा इसे श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इससे देर रात तक नगर में मेला सा माहौल नजर आया। श्रीयादे सेवा मंडल विकास सुधार समिति मारू प्रजापत समाज के तत्वावधान, किशोरपुरी गोस्वामी के सान्निध्य में जन्माष्टमी के उपलक्ष में खेलकूद, शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन की प्रतियोगिताएं हुई।समिति अध्यक्ष नारायण सियोटा की मौजूदगी में आयोजित फैंसी डे्रस, मेहंदी, रंगोली,खेलकूद, दही हांडी फोड़ प्रतियोगिताओं में समाज के छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

मोकलसर. स्थानीय रमना नाड़ी पर समंदर हिलोरने का कार्यक्रम हुआ। बहनों ने संमदर हिलोरा। भाइयों ने इन्हें पानी पिलाकर उपहार भेंट किए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए।