26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित

ब्लॉक एवं जिला स्तर होगा आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Oct 2021, 1:02 AM IST

देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित

देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर. खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार ब्लॉक, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गणतंत्र दिवस 2022 के एक भाग के रूप में देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता पं्रधानमंत्री की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास थीम पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने बताया कि बाडमेर जिले में ब्लॅेाक स्तर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजन 11 से 25 नवम्बर के मध्य होगा जिसमें 01 अप्रेल 2021 को 18 वर्ष से 29 वर्ष की आयु वाले युवक-युवतियां भाग लेने के पात्र होंगे। जो प्रतिभागी 2015 से 2019-20 तक के वित्तीय वर्षों मे भाग ले चुके प्रतिभागी इस प्रतियोगिता मे भाग नही ले सकेंगे। प्रतियोगिता जिला मुख्यालय पर दिसम्बरके प्रथम सप्ताह में होगी।

जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता को पांच हजार, द्वितीय विजेता को दो हजार एवं तृतीय विजेता को एक हजार की राशि व प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जायगा। राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली भाषण प्रतियोगिता में जिले में प्रथम विजेता को भाग लेना होंगा, जिसमें प्रथम विजेता को पच्चीस हजार, द्वितीय विेजेता को दस हजार एव तृतीय विजेता को पांच हजार एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जायगा।

इच्छुक युवक- युवतियां आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र बाडमेर अथवा नेहरू युवा केन्द्र संगठन की बेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की अन्तिम तिथि 10 नवम्बर है।