8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डंपर की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत, गुसाए ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर लगाया जाम

अंचल के अजीत धुंधाडा स्टेट हाइवे पर पातों का बाड़ा गांव के पास बुधवार दोपहर एक डंपर की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 4 Jan 2023, 7:44 PM IST

Barmer accident: dumper hits bike child died

समदड़ी (बाड़मेर)। अंचल के अजीत धुंधाडा स्टेट हाइवे पर पातों का बाड़ा गांव के पास बुधवार दोपहर एक डंपर की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अन्य लोग बाल-बाल बचे । मासूम को कुचलने के बाद डंपर करीब दो सौ मीटर दूर तक बाइक घसीटते हुए ले गया। दुर्घटना के दौरान बाइक डंपर के पीछे निचले हिस्से में फंस गई। चालक घटना स्थल से डंपर लेकर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि जोधपुर निवासी शिवलाल भील अपने दो मासूम पुत्रों व साले के साथ बाइक पर सवार होकर जोधपुर से अजीत गांव स्थित अपने ससुराल में मंदिर के दर्शन व फेरी के लिए आ रहा था कि एक डंपर अंडरब्रिज पार कर सड़क पर आने के लिए चालक डंपर पीछे बैक ले रहा था। डंपर ने पीछे आई बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार शिवलाल, उसका एक मासूम वसाला तो बच गए, मगर मासूम हितेश (5) पुत्र शिवलाल को डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी सहीराम विश्नोई ने मय जाब्ता ढिढस गांव के पास डंपर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें : पत्नी को साथ नहीं भेजा, नाराज हो युवक ने उठाया खौफनाक कदम

स्टेट हाइवे पर जाम, शव उठाने से मना
गुस्साए ग्रामीणों ने बबूल की झाड़ियां डाल कर स्टेट हाइवे जाम कर दिया। करीब बीस मिनट तक मार्ग बाधित रहा। थानाधिकारी सहीराम विश्नोई ने ग्रामीणों से समझाइश कर जाम हटाया। सूचना पर तहसीलदार हनवंतसिंह देवड़ा भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार, थानाधिकारी, समाजसेवी सुरेंद्रसिंह चारण व कांग्रेस नेता हुकमसिंह आदि ने समझाइश कर शव उठाने की बात कही। परिजनों की डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व आर्थिक मुआवजे सहित अन्य मांगें करते हुए शव उठाने से मना कर दिया। समाचार लिखने तक घटना स्थल पर वार्ताओं का दौर जारी था।

यह भी पढ़ें : प्रेमिका को परिजनों के साथ जाते देख युवक थाने में ही गश खाकर गिरा और फिर...