सूचना के बाद पहुंची पुलिस:
जानकारी के मुताबिक पांचाराम ने बच्ची को कृषि फॉर्म पर लाकर देखभाल की और अहमदाबाद रहने वाले कृषि फॉर्म के मालिक को फोन पर सूचना दी। उन्होंने थानाधिकारी व विधायक हमीरसिंह भायल को फोन पर जानकारी दी। 108 एंबुलेंस से बच्ची को जख्मी हालत में सिवाना के सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। मौके पर पहुंचे सहायक थानाधिकारी गंगाराम ने हाइवे पर सभी पुलिस चौकियों पर बच्ची के गाड़ी से गिरने की सूचना भिजवाने के बाद लगभग पौने घंटे बाद काठाड़ी पुलिस चौकी से सूचना प्राप्त हुई कि बच्ची के परिजन मिल गए हैं। पुलिस ने बच्ची को सही सलामत परिजनों के सुपुर्द किया। साथ ही परिजनों को यात्रा के दौरान बच्चों का विशेष ध्यान रखने व गाड़ी की खिड़की से बच्चों को हमेशा दूर रखने की हिदायत दी।