6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिन पहले आत्महत्या से रोका फिर भी नहीं माना, फंदा लगा झूला युवक

Barmer Crime: पत्नी गई हुई थी पीहर, मां के घर की आत्महत्या

less than 1 minute read
Google source verification
br0707c05_1.jpg


Barmer Crime: कल्याणपुर. बाड़मेर जिले के कल्याणपुर कस्बे में एक युवक ने बुधवार शाम फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा। पुलिस ने बताया कि कूम्पाराम भील 30 पुत्र मिश्राराम भील की पत्नी व बच्चे पीहर गए हुए थे। वह घर पर अकेला था। बुधवार शाम वह अपनी मां के घर पहुंचा और वहां पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने पुलिस को इत्तला दी जिस पर कल्याणपुर थाने से एएसआइ रूपसिंह व टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कल्याणपुर मोर्चरी में रखवाया व पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें: -अब नए स्कूल ढूढ़ने की परेशानी खत्म, सरकार ने दिया यह तोहफा |

पुलिस के अनुसार कूम्पाराम अपनी मां से लगत रहता था। बुधवार को वह मां के घर पहुंचा और घर के अंदर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी बच्चों सहित पीहर मूंगड़ा गई हुई थी। परिजनों ने बताया कि कूंपाराम का दिमागी संतुलन ठीक नहीं होने की वजह से उसने तीन दिन पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें: डायल फ्यूचर से तय होगा विद्यार्थियों का भविष्य

घडोई चारणान में कृषि कुएं पर लगे ताले तोड़ने की कोशिश की तो आसपास के लोगों ने देखा तो वहां से भगा दिया। उसके तीन पुत्रियां और एक पुत्र है और आर्थिक स्थिति खराब है। बड़ी पुत्री नौ साल की है जबकि पुत्र एक साल का है। उसका विवाह दस साल पहले हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग