8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल की मोर्चरी में पड़ा था शव, परिजन ढूंढ़ते रहे बाहर, अब पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

Barmer news : बाड़मेर शहर के निकट पटरियों पर करीब एक सप्ताह पहले मिला शव अस्पताल की मोर्चरी पड़ा रहा और परिजन उसे बाहर ढूंढते रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 11 Mar 2024, 1:29 PM IST

barmer_hospital_mortuary.jpg

Barmer news : बाड़मेर शहर के निकट पटरियों पर करीब एक सप्ताह पहले मिला शव अस्पताल की मोर्चरी पड़ा रहा और परिजन उसे बाहर ढूंढते रहे। परिजन का कहना है कि 4 मार्च को युवक घर से गायब हुआ था। इसको लेकर उन्होंने 08 मार्च को पुलिस थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी, लेकिन पुलिस ने दर्ज नहीं किया। अब उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली तो उन्होंने अस्पताल की मोर्चरी पहुंच शव को देखा तो हाथ पर लिखे नाम से उसकी पहचान हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी रिपोर्ट को लेकर अभी जांच चल रही थी।

जिम्मेदार को किया लाइन हाजिर
युवक के परिजन रिपोर्ट लेकर कोतवाली थाने गए, लेकिन वहां उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मृतक की पहचान होने के बाद परिजन ने जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच कर विरोध जताया। इसके बाद उन्होंने जिम्मेदार हेड कांस्टेबल परमवीर को लाइन हाजिर किया।

मां से ले गया था रुपए
शहर के रेलवे कुआं नम्बर 3 निवासी जितेंद्र कुमार (35) पुत्र गोविंदराम गत 4 मार्च को घर से निकला था। जाते समय मां से कुछ रुपए लेकर गया था, लेकिन रात को घर नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह पुलिस को पटरियों पर अज्ञात शव की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच मोर्चरी में रखवा दिया।

यह भी पढ़ें- बच्चों से मारपीट का वीडियो वायरल, शिक्षक निलम्बित

मेडिकल की दुकान पर करता था काम
मृतक जितेंद्र कुमार अस्पताल के सामने एक मेडिकल की दुकान पर काम करता था। वह हमेशा रात को देरी से ही घर आता था तो परिवार के लोगों को ज्यादा शक नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जितेंद्र पिछले 10 - 15 दिन से छुट्टी पर ही था। इसका उसने कोई कारण भी नहीं बताया।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के इस जिले के किसान अन्नदाता के साथ बने रोजगार दाता, बांट देते हैं 2 अरब रुपए, जानिए क्यों