1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस कस्बे से जयपुर के लिए नहीं कोई रोडवेज बस सेवा, एक बस थी… वो भी ढाई साल से बंद

राजस्थान के इस कस्बे से संचालित एक मात्र रोडवेज बस का संचालन बंद करने से दर्जनों गांवों के ग्रामीण राहत को तरस गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 6 Jan 2025, 9:33 AM IST

barmer to jaipur roadways bus

barmer to jaipur roadways bus

Barmer News: बालोतरा के कस्बे सिवाना से अंतरजिला बाड़मेर के लिए संचालित एक मात्र रोडवेज बस का संचालन बंद करने से दर्जनों गांवों के ग्रामीण राहत को तरस गए हैं। सरकार , रोडवेज के पिछले ढाई वर्ष से एकमात्र संचालित इस बस को बंद करने से ग्रामीण निजी बसों में यात्रा करने को मजबूर है। परेशान ग्रामीणों के अनेकों बार सरकार, जनप्रनिधियों, अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा बस सेवा शुरु करवाने की मांग के बावजूद इनके संचालन शुरु नहीं करवाने से इनमें रोष है।

बीते कुछ वर्ष पहले सिवाना से गुडा, धारणा, मिठोडा, पादरु वाया सिणधरी होते हुए जिला मुख्यालय बाड़मेर के लिए प्रतिदिन एक रोडवेज बस सेवा संचालित होती थी। वहीं यही बस वापिसी में शाम को इसी मार्ग से होते हुए मोकलसर, राखी, खंडप, भाद्राजून , पाली होते हुए जयपुर तक संचालित होती थी। इससे सिवाना व क्षेत्र के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय बाड़मेर, राजधानी जयपुर आवागमन में अच्छी सुविधा मिलती। यह बस यात्रियों से खचाखच भर के संचालित होती।

लेकिन पिछले ढाई वर्ष पहले सरकार, रोडवेज ने इसे घाटे का सौदा मानकर संचालन बंद कर दिया। इससे सिवाना व क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों के लिए बाड़मेर, जयपुर आने जाने को लेकर परेशानियां बढ़ गई है। इन्हें यहां आने जाने के लिए निजी बस से यात्रा करनी पड़ती है। निजी बस संचालकों के क्षमता से अधिक सवारियां बिठाकर परिवहन करने, मनमाना किराया वसूलने को लेकर इन्हें कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ती है। इससे कस्बे व क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण परेशान है। सरकार, रोडवेज के बंद बस सेवा शुरु नहीं करने से आमजन में नाराजगी है।

यह भी पढ़ें : Barmer Weather News: बाड़मेर में फिर शीतलहर का कहर, सोमवार रात से बढ़ेगा सर्दी का सितम

सिवाना-पादरु-बाड़मेर के लिए एकमात्र संचालित रोडवेज बस सेवा बंद है। इससे आवागमन को लेकर हर दिन परेशानी उठानी पड़ती है। हजारों यात्री निजी बस संचालकों के हाथों शोषण के शिकार हो रहे हैं। कई बार बंद बस सेवा शुरु करने की मांग की, लेकिन कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे यात्री हर दिन बड़ी परेशानी उठाते हैं। - हितेश जैन, पादरू

सिवाना- पादरु- बाड़मेर के लिए संचालित एकमात्र रोडवेज बस सेवा बंद है। इससे पूरे क्षेत्र के लोग परेशान है। सरकार जनहित में शीघ्र बंद रोडवेज बस सेवा फिर से प्रारंभ करें। -फिरोज खान, सिवाना

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़