6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक विस्थापितों के प्रतिनिधियों ने कहा.. नहीं बन रहे आधार कार्ड

-सालों से रहने वाले विस्थापितों को नहीं मिल रही सुविधाएं-कलक्टर ने समस्याओं की ली जानकारी-प्राथमिकता के साथ समाधान के दिए निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 14 Jul 2021, 9:57 PM IST

पाक विस्थापितों के प्रतिनिधियों ने कहा.. नहीं बन रहे आधार कार्ड

पाक विस्थापितों के प्रतिनिधियों ने कहा.. नहीं बन रहे आधार कार्ड

बाड़मेर। जिला कलक्टर ने जिले में निवासरत पाक विस्थापितों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पाक विस्थापितों की समस्याओं के समाधान को गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में जिला कलक्टर लोक बन्धु ने पाक विस्थापितों की कॉलोनियों यथा दानजी की होदी, गेहूं रोड, इन्दिरा कालोनी आदि में बिजली, पानी, चिकित्सा समेत मूलभूत सुविधाओं का विकास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकता के संबंध में ऑफलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों को ऑनलाइन किया जाए। साथ ही जिला मुख्यालय पर उनके लिए अलग से कॉलोनी बना कर नागरिकता प्राप्त पाक विस्थापितों को भूखण्ड आवंटन किए जाए एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून व अन्य सुविधाएं देने की हिदायत दी।
भूखंडों के आवंटन का लम्बा इंतजार
इस दौरान पाक विस्थापित नागरिकों के प्रतिनिधियों ने पाक विस्थापितों को भूखण्डों का आवंटन, आधार कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया तथा समाधान की मांग की। साथ ही उन्होंने पासपोर्ट नवीनीकरण प्रक्रिया के सरलीकरण की बात कहीं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, पाक विस्थापित संघ के नरपतसिंह, सीमान्त जन संगठन के रामसिंह सोढ़ा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।