2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आलू की आड़ में अवैध तस्करी, बाड़मेर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का डोडा-पोस्त, पढिए पूरी खबर

बाड़मेर पुलिस की स्पेशल टीम की कार्रवाई:-दो आरोपित गिरफ्तार, ट्रक जब्त, 132 कट्टों में भरा था अवैध डोडा पोस्त  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

bhawani singh

•

Updated: 5 Nov 2017, 8:08 PM IST

barmer police  news

barmer police news

बाड़मेर.

बाड़मेर पुलिस की स्पेशल टीम व सिणधरी, गुड़ामालानी थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए मेगा हाइवे स्थित पायला कला की चौकी पर नाकाबंदी कर अवैध डोडा पोस्त से भरे ट्रक को बरामद किया। आलू के नीचे छिपाकर ले जा रहे डोडापोस्त की कीमत सवा करोड़ रुपए आंकी गई है। दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने बताया कि स्पेशल टीम के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक पन्नाराम प्रजापत को अवैध डोडा पोस्त का ट्रक गुजरात की तरफ से सांचौर के रास्ते मेगा हाईवे से बीकानेर की तरफ जाने की सूचना मिली।

स्पेशल टीम ने गुड़ामालानी व सिणधरी थाना पुलिस की टीम गठित कर पायलां चौकी के पास नाकाबंदी करवाई। यहां पुलिस ने आरोपित राजूखान पुत्र नाथूखान निवासी चम्पाखेड़ी रेलमगरा राजसमंद व प्रकाश पुत्र नाथूलाल भील निवासी काकरवा भोपालसागर चितौडग़ढ़ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 क्विंटल 58 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त कर ट्रक को बरामद किया। पुलिस ने मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर जांच शुरू की। गौरतलब है कि गत माह सितम्बर माह में स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए गुड़ामालानी क्षेत्र में सवा करोड़ का अवैध डोडा पोस्त पकड़कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था।

बीकानेर पहुंचना था अवैध डोडा पोस्त
पुलिस ने अनुसार अवैध डोडा पोस्त तस्करों ने नीमच व मंदसौर मध्यप्रदेश में ट्रक भरा था। बाद में ट्रक हाईवे स्थित एक होटल पर दोनों तस्करों को सौंपा था। जहां से ट्रक मेगा हाईवे के रास्ते बीकानेर पहुंचाना था। लेकिन पुलिस ने मेेगा हाईवे पर तस्करों को दबोच लिया। पुलिस अन्य आरोपितों का पता लगाने में जुटी है।

नाकाबंदी पर पुलिस को किया गुमराह
पुलिस की नाकाबंदी पर तस्करों ने पहले पुलिस को गुमराह किया। पूछताछ में बताया कि ट्रक में आलू के कट्टे भरे हुए हैं। तस्करों ने डोडा पोस्त के ऊपरी भाग में आलू के कट्टे जमा रखे थे। पुलिस ने आलू के कट्टों की तीन परतें हटाई तो नीचे बोरियों में अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया।

यह रहे टीम में शामिल
कार्रवाई में स्पेशल टीम के सहायक उपनिरीक्षक पन्नाराम, महिपालसिंह, मेहाराम, भूपेन्द्रसिंह, ओमप्रकाश, कमाण्डो कानाराम, स्वरूपसिंह, गुड़ामालानी थानाधिकारी जयकिशन सोनी, सिणधरी कार्यवाहक थानाधिकारी रावताराम, कानदान, हरिसिंह, चैनाराम, जितेन्द्रसिंह सहित सिणधरी थाना पुलिस शामिल रही।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़