20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Barmer Police: Crime: Rajasthan Assembly Elections: जिस रास्ते पर पुलिस की गश्त, वहां मिल रहे रुपए ही रुपए, कारण है यह

Barmer Police: Crime: Rajasthan Assembly Elections:
2 min read
Google source verification
barmer_crime.jpg


Barmer Police: Crime: Rajasthan Assembly Elections: पिछले 24 घंटे में पुलिस व एफएसटी टीम ने 42 लाख 12 हजार 100 रुपए नकद राशि जब्त करने में सफलता हासिल की है। अब तक एफएसटी व पुलिस टीमों ने 1 करोड़, 32 लाख 16 हजार 750 रुपए जब्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि विधानसभा चुनाव, 2023 की घोषणा के साथ ही 09 अक्टूबर से आदर्श आचार संहित लागू होने के बाद चुनाव आयोग के निर्देशनुसार जिले मे फ्लाइग स्क्वाड (एफएसटी) व पुलिस टीमों की ओर से सयुंक्त रूप से अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर निरन्तर निगरानी रखी जाकर संदिग्ध राशि जब्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पास होने से ज्यादा चिंता पाठयक्रम पूरा होने की

थानाधिकारी पुलिस थाना रीको देवाराममय पुलिस टीम व एफएसटी टीम प्रभारी पुरूषोतमदास बोहरा ने चैकिंग के दौरान रतनाराम के कब्जा से 10 लाख 17 हजार 500 रुपए, हैड कांस्टेबल पुलिस थाना ग्रामीण राजकुमार मय एफएसटी टीम संख्या 12 प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने चौहटन चौराहा पर चैकिंग के दौरान किशनसिंह के कब्जा से 15 लाख 42 हजार 600 रुपए, मनोहरसिंह के कब्जा से 3 लाख 92 हजार रुपए, भगाराम के कब्जा से 2 लाख 93 हजार रुपए, कानाराम के कब्जा से 1 लाख 50 हजार रुपए व मन्नु गोस्वामी के कब्जा से 2 लाख 20 हजार रुपए जब्त किए। थानाधिकारी पुलिस थाना शिव चुन्नीलाल मय पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे 68 पर चैकिंग के दौरान बगताराम के कब्जा से 2 लाख 30 हजार रुपए, मानाराम के कब्जा से 55 हजार रुपए जब्त किए।

यह भी पढ़ें: तृपण तो कर रहे पर पितृरों को नहीं कर रहे तृप्त

हैड कांस्टेबल पुलिस थाना रीको चैनाराम व एफएसटी टीम प्रभारी पुरूषोतमदास ने चैकिंग के दौरान नारायणदान के कब्जा से 2 लाख 10 हजार रुपए, रावताराम पुलिस थाना धनाउ व एफएसटी टीम प्रभारी रामचन्द्र गोदारा ने मनोहरसिंह के कब्जा से 1 लाख 2 हजार रुपए जब्त किए। इस तरह 42 लाख 12 हजार 100 रुपए की संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नही देने से धारा 102 सीआरपीसी में राशि जब्त की गई। पुलिस व एफएसटी टीमों ने अब तक 1 करोड 32 लाख 16 हजार 750 रुपए की राशि जब्त की है।