8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर रिफाइनरी को लेकर आई Good News, लोगों के सपने होंगे पूरे

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि बाड़मेर रिफाइनरी को अगले साल जनवरी में शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां से उत्पादन शुरू होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 22 Feb 2023, 11:53 AM IST

barmer_refinary.jpg

बाड़मेर। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि बाड़मेर रिफाइनरी को अगले साल जनवरी में शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां से उत्पादन शुरू होगा। हालांकि इसके बाद भी कार्य चलता रहेगा। पचपदरा में मंगलवार को रिफाइनरी का निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत में पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि जनवरी 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान रिफाइनरी का जब प्रोजेक्ट बना था उस समय में केंद्र सरकार की 74 फीसदी और राजस्थान की 26 फीसदी हिस्सेदारी तय की गई।

साल 2017 में केंद्र सरकार ने लागत तय की थी। साल 2017 से लेकर 2021-22 तक स्टील के दामों में 45 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। स्टील व अन्य निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने के कारण प्रोजेक्ट की लागत बढ़कर 72 हजार करोड़ रुपए हो गई। जबकि शुरुआत में यह 43 हजार करोड़ रुपए ही थी।

प्रोजेक्ट की लागत बढ़ने से राज्य सरकार को 25 हजार करोड़ अतिरिक्त देंगे होंगे। अब तक यह पैसा नहीं दिया है। ऐसे में प्रोजेक्ट में देरी नहीं हो इसलिए केंद्र सरकार पैसा देकर राज्य सरकार की हिस्सेदारी को 26 फीसदी से घटाकर 16 फीसदी कर देंगी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट का अब तक 60 फीसदी से अधिक काम हो चुका है। रिफाइनरी क्षेत्र में 30 करोड़ की लागत से स्कूल का निर्माण करवाया जा रहा है। साथ ही 50 बैड का अस्पताल भी बनेगा।

यह भी पढ़ें : जानिए, बाड़मेर में क्यों नहीं बढ़ रहा तेल का उत्पादन?

रिफाइनरी निर्माण कार्य का निरीक्षण
पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने रिफाइनरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई । उन्होंने बारीकी से एक-एक सेक्शन को देखा और जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल व एचपीसीएल के अधिकारी साथ रहे।