17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर : 18 लाख की लूट का पर्दाफाश

शहर के कल्याणपुरा में 8 माह पहले हुई थी वारदात

less than 1 minute read
Google source verification
barmer

barmer

शहर के कल्याणपुरा में बीते वर्ष एक हवाला कारोबारी के कार्यालय में कार्य करने वाले एक युवक को बंधक बनाकर दिन दहाड़े 18.73 लाख रुपए की लूट का पर्दाफाश शुक्रवार को हुआ। कोतवाली पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

शहर कोतवाल बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि वारदात में शामिल सुरेश पुत्र किशनाराम विश्नोई निवासी विष्णु नगर लोहावट को केन्द्रीय कारागृह जोधपुर से प्राडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। सुरेश ने एक स्थानीय अभियुक्त के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। लूट का मुख्य आरोपी जोधपुर से साजन बेनीवाल निवासी मंडला एवं बनवारी बेनीवाल निवासी पडिय़ाल दोनों निवासी जोधपुर तथा दो अन्य के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए बाड़मेर पहुंचा था। यहां पर स्थानीय व्यक्ति की पहचान से चौहटन रोड स्थित कल्याणपुरा में दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर हवाला कारोबारी के कार्यालय पर पहुंच कर वारदात को अंजाम देकर फलोदी भाग गए।

अन्य वारदात में गिरफ्तारी के बाद खुला राज

पिछले दिनों फलोदी के पास खींचन में एक व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में फलोदी पुलिस ने सुरेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की। तब उसने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर बाड़मेर में 18 लाख की लूट को अंजाम देना कबूल किया। जिस पर कोतवाली पुलिस की टीम को फलोदी भेजा गया। जहां पर सुरेश ने पूछताछ में लूट की वारदात स्वीकार की। उपनिरीक्षक मनीष सोनी के नेतृत्व में टीम आरोपित को शुक्रवार रात बाड़मेर लेकर आई। जहां पर शनिवार को पुलिस आरोपित को कोर्ट में पेश कर पुलिस अभिरक्षा प्राप्त कर पूछताछ करेगी।

बड़ी खबरें

View All

दुर्ग

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग