29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्राकृतिक गैस में बाड़मेर के बूते असम को पछाडऩे की हौड़

जैसलमेर के शाहगढ एवं तनोट डांडेवाला में भी गैस का उत्पादन हो रहा है। गैस उत्पादन को लेकर बाड़मेर की संभावनाएं और भी बढ़ रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 25 Sep 2022, 1:44 PM IST

प्राकृतिक गैस में बाड़मेर के बूते असम को पछाडऩे की हौड़

प्राकृतिक गैस में बाड़मेर के बूते असम को पछाडऩे की हौड़


रतन दवे
बाड़मेर पत्रिका.
प्राकृतिक गैस के उत्पादन में बाड़मेर का रागेश्वरी गैस फील्ड राज्य को देश में आगे लाने की हौड़ में है। केवल असम ही अब राजस्थान से आगे है। मौजूदा उत्पादन 40 लाख घनमीटर प्रतिदिन निरंतर आगे बढ़ा तो वित्तीय वर्ष 2022 में शीर्ष पर राजस्थान होगा। राजस्थान में गैस की प्रचुर मात्रा को देखते हुए अब ओएनजीसी भी एक अन्य इकाई को लेकर यहां प्रयासरत है।
रागेश्वरी गैस फील्ड में 3 खरब घनमीटर का भण्डार है। 1700 करोड़ की लागत से प्राकृतिक गैस फील्ड का निर्माण होने के बाद पहले दिन से ही 5 लाख घनमीटर उत्पादन प्रारंभ हुआ जो अब तक 40 लाख घनमीटर प्रतिदिन पहुंच गया है। गैस उत्पादन को लेकर तीन साल के आंकड़ों में राज्य अब आत्मनिर्भर होने लगा है।
गुजरात जा रही गैस
रागेश्वरी से उत्पादित करीब 40 लाख क्युबिक मीटर गैस में से 30 लाख गुजरात नेशनल ग्रिड को जाती है और 10 लाख की खपत केयर्न वेदांता के लिए हो रही है।
जैसलमेर में भी उत्पादन
जैसलमेर के शाहगढ एवं तनोट डांडेवाला में भी गैस का उत्पादन हो रहा है। गैस उत्पादन को लेकर बाड़मेर की संभावनाएं और भी बढ़ रही है।
राज्य - वर्ष 2019 2020 2021
असम- 3141-2995-3371
राजस्थान- 1883-2040-2619
गुजरात-1342-1138-1017
अरूणाचल प्रदेश- 46-55-58
आंधप्रदेश-912-827-809
झारखंड-5-2-4
मध्यप्रदेश-345-334-290
तमिलनाडु-1097-911-1067
त्रिपुरा-1473-1634-1531
पश्चिम बंगाल-306-307-389
अपतटीय-20635-18429-2261
योग-31184 28673 34024
(उदत्पादन मिलियन मेट्रिक टन मानक घनमीटर)
स्रोत- तेल और प्राकृतिक गैस लिमिटेड, ऑयल इंडिया
तेल-गैस बना बाड़मेर की ताकत
बाड़मेर में तेल और गैस का उत्पादन लगातार ताकत बन रहा है। 1.10 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल का उत्पादन, रिफाइनरी का निर्माण और गैस के भण्डार के साथ ही अब नए क्षेत्र में खोज बाड़मेर को ताकत दे रहे है।