अगासड़ी गांव की रेशमा (65) पत्नी राणा की एक बेटी और दो बहनें पाकिस्तान में है। बेटी का पहले इंतकाल हो गया। रेशमा 30 जून को बेटे सायबखां के साथ पाकिस्तान गई थी। उसे 28 जुलाई को वापस लौटना था। लेकिन 24 जुलाई को बुखार हो गया व 25 जुलाई को रेशमा की मौत हो गई। रेशमा के दो भाई है। एक हिंदूस्तान में, दूसरा पाकिस्तान में रहता है। दोनों भाई रेशमा को भारत लाने का प्रयास कर रहे है।