23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर का पहला सीसी रोड हाईवे 2019 में होगा तैयार, इतने करोड़ रूपए होंगे व्यय

- 156 किमी पचपदरा-सांडेराव के बीच बनेगा हाईवे - 325 राष्ट्रीय राजमार्ग का है हिस्सा - 400 करोड़ से अधिक होंगे खर्च - 03 कस्बों में बनेंगे आरओबी

2 min read
Google source verification
Barmer,first CC Road Highway, ready in 2019

Barmers first CC Road Highway will be ready in 2019

बाड़मेर पत्रिका. जिले का पहला सीसी रोड हाईवे पचपदरा से सांडेराव 2019 में तैयार हो जाएगा। इस पर 400 करोड़ से अधिक व्यय होंगे। अभी 226 करोड़ के कार्यादेश जारी होने के बाद काम शुरू हो गया है। वर्तमान में 156 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 3 घंटे लगते हैं। हाईवे निर्माण के बाद दूरी तय करने में समय काफी कम लेगेगा। हाईव से जुड़े कई कस्बों व गांवों में बाइपास और आरओबी भी बनेंगे।
प्रधानमंत्री ने गत दिनों उदयपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-325 का उद्घाटन किया था। इसके तहत सीसी हाईवे के हिस्से आहोर-सांडेराव 34 किमी और मोकलसर-जालोर 24 किमी के कार्यादेश जारी होने से काम प्रारंभ कर दिया गया है। दोनों के लिए 113-113 करोड़ के कार्यादेश जारी हुए है। सिवाना फांटा से मोकलसर तक 32 किलोमीटर के कार्य के लिए भी फाइल भेजी जा चुकी है। योजना के द्वितीय चरण में 46 किमी में बाइपास व अन्य निर्माण की स्वीकृति होगी जो इन तीन कार्याें की प्रगति होने पर भेजी जाएगी। विभाग का लक्ष्य 20 जनवरी 2019 तक कार्य पूर्ण करना है।

यहां बनंेगे आरओबी
- राष्ट्रीय राजमार्ग के नियमानुसार निर्बाध यातायात को लेकर एेसे बड़े कस्बे जहां हाईवे को क्रॉस करते हुए वाहनों की आवाजाहीं अधिक है। वहां पर आरओबी बनाए जाएंगे। इस मार्ग पर काठाड़ी, विशनगढ़ और जालोर में आरओबी बनाए जाने प्रस्तावित है।

बाइपास बनेंगे यहां
- आसोतरा ब्रह्मधाम, सिवाना, मोकलसर, जालौर, आहोर और दुजाना

दो बनेंगे टोल प्लाजा
- बाड़मेर जिले में एक और एक जालोर जिले में स्थान अभी तय नहीं है।

पीएमओ की मॉनिटरिंग
- केन्द्र सरकार ने एेसे मार्ग जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया है उनकी मॉनिटरिंग प्रधानमंत्री कार्यालय कर रहा है। इन योजनाओं को 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। एेसे में विभाग भी योजनाओं को लेकर तत्परता दिखा रहा है। सीसीरोड हाईवे के लिए दो कार्यादेश कम अंतराल में हुए है और विभाग को उम्मीद है कि तीसरा कार्यादेश भी आगामी महीने में मिल जाएगा।

द्रुतगति से कार्य हो रहा है
- कार्य द्रुतगति से करवाया जा रहा है। निर्धारित समय सीमा से पूर्व ही इस कार्य को पूर्ण करने का प्रयास होगा। सीसीरोड हाईवे बनाया जा रहा है जो जिले के लिए महत्वपूर्ण है।- जे.पी.सुथार, अधीक्षण अभियंता नेशनल हाईव