प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ने जहां राज्यभर में चौंकाया वहीं बाड़मेर में भी घटनाक्रम दिलचस्प रहा। यहां तीन घंटे तक तो स्थिति यह रही कि लोग टकटकी लगाकर बैठे रहे। बाड़मेर के सांसद और केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के नाम को लेकर बढ़ी चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों से लेकर जयपुर-दिल्ली तक धड़कनें बढ़ा दी।
बाड़मेर में सुबह के बाद में अचानक एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री के घर के आगे सुरक्षा बढ़ाने का जिक्र हुआ। इसके बाद तो चर्चा जैसे आग की तरह फैलने लगी।