4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड केयर सेंटर में भामाशाह ने की पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भेंट

- भामाशाह आ रहे आगे, मिल रहा सहयोग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 24 May 2021, 1:14 AM IST

कोविड केयर सेंटर में भामाशाह ने की पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भेंट

कोविड केयर सेंटर में भामाशाह ने की पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भेंट

सिणधरी. उपखंड के अंबेडकर छात्रावास में संचालित कोविड-19 केयर सेंटर में सहयोग के लिए भामाशाह आगे आ रहे हैं। भामाशाह ठाकराराम कालीराणा सरपंच कोशलू ने दो ऑक्सीजन मशीन , नगाराम सोनी ग्राम विकास अधिकारी कोशलू ने एक, बाबूलाल सोनी निम्बलकोट ने एक , बाबूलाल जांगिड़ ठेकेदार सर्वजनिक निर्माण विभाग ने एक-एक मशीन भेंट की।

सभी भामाशाह ने ऑक्सीजन कंसंटे्रटर मशीन उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी को समपुर्द की । इस दौरान भामाशाह कालीराणा ने बताया कि कोरोना महामारी में कोविड सेंटर में संक्रमित लोगों का इलाज करने के लिए सरकार हर तरफ से प्रयास कर रही है।

सरकार के साथ-साथ भामाशाह आगे आकर सहयोग करें जिससे मरीजों को निरंतर जल्दी उपचार मिल सके। ऑक्सीजन मशीनें भेंट करने पर उपखंड अधिकारी चौधरी ने समस्त भामाशाह का आभार प्रकट किया।

आज यहां होगा वैक्सीनेशन
सिणधरी. उपखंड क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम पंचायत वह सीएचसी पर वैक्सीनेशन सेशन साइट का आयोजन किया जाएगा।

चिकित्सा विभाग के अनुसार ग्राम पंचायत बामणी, एड मानजी, जूना मीठा खेड़ा, निरिया नाड़ा, सड़ा धनजी, सीएचसी निम्बलकोट पर टीकाकरण होगा। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़