अधिवक्ता धनराज जोशी ने कहा कि मीडिया, प्रशासन और न्याय क्षेत्र तीनों महत्वपूर्ण है। तीनों गौण हों और केवल राजनीति ही राज करे तो संतुलन कैसे होगा? गलत को गलत कहने की हिम्मत तो जुटानी होगी। दूर-दूर की चर्चाएं करने से क्या होगा, आस-पास की गंदगी का कौन दूर करे? तंत्र ?्र में आ रहे अनैतिक बदलाव को रोकना होगा। धनबल के कारण यदि मानवता कमजोर हो रही है तो गलत है और इस गलती को स्वीकार करना भी अपराध है। न्याय के लिए लड़ो तो बेहतर है लेकिन अन्याय को सहन करना ठीक नहीं है।