
Pachpadra Refinery: बाड़मेर। राजस्थान को जल्द ही मेगा प्रोजेक्ट रिफाइनरी का तोहफा मिलने वाला है। यहां रिफाइनरी की अधिकांश यूनिट का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। सरकार ने भी मार्च 2025 तक रिफाइनरी का कार्य पूर्ण करने के लक्ष्य को लेकर अब सारी ताकत झौंक दी है। यहां सभी 11 यूनिट चालू होने के बाद लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।
सीएम भजनलाल शर्मा ने आज पचपदरा रिफाइनरी में पौधरोपण व रिफाइनरी के मॉडल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। रिफाइनरी साइट विजिट के बाद नाइट्रोजन प्लांट का उद्घाटन किया। साथ ही रिफाइनरी अधिकारियों के साथ निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। सीएम ने मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल का निरीक्षण भी किया।
प्रदेश के मेगा प्रोजेक्ट रिफाइनरी की 11 में से 10 इकाइयों का कार्य 90 से 98 प्रतिशत तक हुआ है। एक इकाई सल्फर रिकवरी 50 फीसदी है। कुल परियोजना भी अब 90 प्रतिशत पहुंचने को है।
एचपीसीएल और राजस्थान सरकार की संयुक्त उद्यम कंपनी एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) की ओर से 9 मिलियन टन वार्षिक क्षमता की बीएस-6 मानक की अत्याधुनिक राजस्थान रिफाइनरी को लेकर राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्य में तेजी लाने की बात कही थी।
क्रूड/वैक्यूम डिस्टीलेशन यूनिट व डिलेड कॉकर यूनिट का करीब 94 प्रतिशत, हाइड्रोजन जनरेषन यूनिट और डीजल हाइड्रोजन यूनिट का 98 प्रतिशत से अधिक और वीजीओ-एचडीटी यूनिट आदि का काम 94 फीसदी कार्य किया गया है।
Updated on:
10 Jan 2025, 2:28 PM IST
Published on:
10 Jan 2025, 2:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.