19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Barmer / कर्नल बोले- मेरा आखिरी पड़ाव, प्रियंका ने कहा- हारने के बावजूद जनता के साथ रही

कर्नल बोले- मेरा आखिरी पड़ाव, प्रियंका ने कहा- हारने के बावजूद जनता के साथ रही

- बाड़मेर विधानसभा भाजपा बूथ सम्मेलन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Moola Ram Choudhary

•

Updated: 24 Oct 2018, 6:14 PM IST

Colonel said- My last stop, Priyanka said- despite defeat, with public

Colonel said- My last stop, Priyanka said- despite defeat, with public

- बाड़मेर विधानसभा भाजपा बूथ सम्मेलन

बाड़मेर. बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा बूथ सम्मेलन में मंगलवार को टिकट की दावेदारी को लेकर नेताओं ने खुलकर दिल की बात रखी। सांसद कर्नल सोनाराम ने कहा कि मेरा आखिरी पड़ाव है और टिकट सोच समझकर मांगा है, क्योंकि जो सामने है उसका इलाज करना भी जरूरी है।

इधर, यूआईटी चेयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि पिछला चुनाव हारने के बावजूद जनता के साथ रही और दर्द को समझा है। कांटों भरा ताज संभालने की जिम्मेदारी मिली। उसे भी बखूबी निभाकर काम किया है।

कर्नल सोनाराम ने कहा कि बहुत दर्द होता है, जब मेरे घर पर कोई बोलता है कि रेलवे की जमीन पर मकान बना दिया। उन्होंने कहा कि जब ' Ó काटता है तो उसे वापस ' Ó नहीं हैं। मैं बेईमान नहीं हूं। जो आलाकमान का आदेश होगा, उसकी पालना करूंगा। यूआईटी चेयरपर्सन ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में विकास के खूब कार्य हुए।

अब जनता के सामने आंकड़े लेकर जाना होगा। चुनाव निशान कमल का फूल किसी को भी मिले उसका साथ देना है। वरिष्ठ नेता हेमसिंह राजपुरोहित, महावीरसिंह चूली, जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, आदूराम मेघवाल, रमेश शर्मा, अमृतलाल जैन, अशरफ अली, रमेशसिंह इंदा, देवीलाल कुमावत, कैलाश कोटडिय़ा सहित कई पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।

यह भी पढ़े...

एबीवीपी : सुंदरा नगर मंत्री, महेचा बनी नगर छात्रा प्रमुख

- एबीवीपी कार्यकारिणी का विस्तार
बाड़मेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाड़मेर नगर अभ्यास वर्ग का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को नगर कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। विभाग संगठन मंत्री भवानी शंकर शर्मा ने बताया ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर मंत्री भोमसिंह सुंदरा, सहमंत्री वैभव जागिड़, दिव्या महेश्वरी, खिलेश शर्मा, राणेश पंवार, मोहन पोटलिया, नगर कार्यालय प्रमुख गणपत लखारा, नगर प्रमुख मोतीसिंह विदावत, सहप्रमुख छगन मेघवाल, नगर छात्रा प्रमुख मनीषा महेचा, सह छात्रा प्रमुख अमीषा भाटी, धारा शर्मा, नगर सोशल मीडिया संयोजक नारायण सोलंकी, जुझांरसिंह बांदरा, नगर कला मंच प्रमुख गणपत राजपुरोहित, नगर एसएफएस संयोजक कल्याणसिंह दरुड़ा, सह संयोजक कैलाश, नगर महाविद्यालय प्रमुख अक्षय जैन, सह प्रमुख मनोज चौधरी, विद्यालय प्रमुख भरतपालसिंह , सह प्रमुख जोगेन्द्र, नगर कार्यकारिणी सदस्य नेमी चौधरी, भारती महेश्वरी, अशोक राजपुरोहित को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।