5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में कोरोना संक्रमितों का शतक, 75 रोगी हुए ठीक

- 100 संक्रमितों में 75 का हुआ उपचार, 25 कोविड सेंटर में भर्ती - चिकित्सा विभाग की अपील : आमजन सतर्कता बरतें, मास्क पहनकर बाहर निकलें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Moola Ram Choudhary

•

Updated: 3 Jun 2020, 8:24 PM IST

बाड़मेर. कोविड-19 महामारी के खिलाफ बाड़मेर जिला जंग लड़ रहा है। बाड़मेर में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या ने शतक बना लिया है। हालांकि चिकित्सा विभाग के प्रयासों ने 100 से 75 रोगी कोविड सेंटर से ठीक होकर घर चले गए है। अब बाड़मेर जिले में बने कोविड सेंटरों मे 25 मरीज भर्ती है।

बाड़मेर जिले में लॉकडाउन 1 व 2 फेज सफल रहा। इन दो फेज में कोरोना संक्रमित के मामले कम सामने आए। लॉकडाउन के तीसरे व चौथे फेज में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। चौथे फेज में यह संख्या 99 पहुंच गई। अब एक और कोरोना संक्रमित पांचवें फेज में सामने आया है।

अब तक चिकित्सा विभाग ने 5910 कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए है। बाड़मेर जिले में कुल 100 कोरोना संक्रमितों में से अब तक 75 मरीज ठीक हो गए है। बाड़मेर जिले में 25 मई के बाद कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की संख्या एकाएक बढ़ गई है। अब कोरोना एक्टिव का आंकड़ा महज 25 रह गया है।

दो फेज में लिए थे 354 नमूने

चिकित्सा विभाग ने लॉकडाउन 1 व 2 की अवधि में बाड़मेर जिले में 354 नमूने लिए गए थे। जिसमें 2 पॉजिटिव मिले थे। जबकि एक संक्रमित जोधपुर में उपचार के दौरान पॉजिटिव से नेगेटिव हो गया।

पहले व दूसरे फेज में था एक-एक पॉजिटिव

बाड़मेर में लॉकडाउन1 के दौरान महज एक ही पॉजिटिव केस सामने आया था। कोरोना संक्रमित का पहला मामला 8 अपे्रल को धोरीमन्ना क्षेत्र के कितनोरिया में जयपुर से पहुंचा प्रिसिंपल मिला था। उसके 24 अप्रेल को दूसरा मरीज कोरोना संक्रमित पाया गा।

तीसरे-चौथे फेज में आए 97 पॉजिटिव

ेलॉकडाउन 3 लागू होने के बाद राज्य व केन्द्र सरकार ने आवश्यक सेवाओं के अलावा कई कार्यो में छूट प्रदान की गई। इस अवधि में हजारों की संख्या में प्रवासी बाड़मेर पहुंच गए। लॉकडाउन के तीसरे व चौथे फेज में कोरोना संक्रमितों की संख्या 99 हो गई। 4 मई तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 18 हो गया था। उसके बाद धीरे-धीरे 30 जून तक यह आंकड़ा 99 तक पहुंच गया। अंधिकाश कोरोना संक्रमित मुंबई से बाड़मेर आए।

- आमजन सावधानी बरतें

चिकित्सा विभाग की टीमों ने आज सिवाना व बालोतरा क्षेत्र का दौरा किया है। अब बाड़मेर में 25 केस कोरोना एक्टिव है। 75 मरीज ठीक हो गए है। लेकिन कोरोना महामारी को लेकर आमजन सावधानियां बरतें। कोई भी व्यक्ति बाजार या बाहर जाते वक्त मास्क जरुर लगाएं।

- कमलेश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,बाड़मेर