8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime Barmer: Barmer Police महिला को ऐसा पीटा की जिसने भी देखा रूह कांप गई

Crime Barmer: Barmer Police: सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र के धन्ने की ढाणी का मामला - गंभीर घायल महिला का जोधपुर में चल रहा है उपचार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 30 Jul 2023, 12:07 AM IST

Crime Barmer: Barmer Police

Crime Barmer: Barmer Police

Crime Barmer: Barmer Police: सिणधरी. बाड़मेर जिले के सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र के धन्ने की ढाणी में एक महिला के साथ जेठ व जेठूते के बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में गंभीर घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े: साहेब स्कूल खुलने से कुछ नहीं होगा, पढ़ाने वाले भी तो दो

पुलिस के अनुसार पीड़ित के भाई वगताराम पुत्र लाखाराम निवासी सिणधरी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि बुधवार को उसकी बहन सारणों का तला हाल धन्ने की ढाणी निवासी रूखमोदेवी पत्नी रावताराम अपने पशुओं के बाड़े से घर जा रही थी कि उसी दौरान कंवराराम पुत्र हेराजराम व नरेश पुत्र कवरा राम निवासी धन्ने की ढाणी ने हाथों में लाठियों से लैस होकर उसकी बहन के खेत में अनधिकृत रूप से प्रवेश व उसे पकड़ कर ओढ़ना फेंक कर लज्जा भंग की और उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। वहीं कपड़े फाड़ सिर के बाल पकड़ कर घसीटा और उसे लाठियों से पीट कर उसका गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक महिला के चिल्लाने की आवाज की सुन कर गोसाईनगर निवासी वगताराम पुत्र अर्जुनराम व धर्माराम पुत्र जालाराम दौड़ और कंवराराम वगैरह ने बड़ी मुश्किल से उसे बचाया, वरना वो उसे जान से खत्म कर देते। मारपीट से उसकी बहन का पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार मामले में पीड़ित के भाई की रिपोर्ट पर मारपीट करने के आरोपी को शांति भंग के रूप में गिरफ्तार कर 151 में पाबंद किया है। वहीं मामला दर्ज व महिला के बयान लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: शिक्षकों पर स्कूली की रसाई का चल रहा कर्ज, लाखों बकाया

महिला के घाव देख कर हर किसी के रूह कांप जाए
सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र के धन्ने की ढाणी में विवाहिता रूखमों देवी के साथ जेठ व जेठूते के बेरहमी से इतनी बेरहमी से मारपीट की है कि जो कोई उसकी हालत देखे, उसकी रूह कांप जाए।
परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने महिला के साथ बेरहमी के साथ मारपीट करते हुए शरीर में खून निकलने तक उसे नहीं छोड़ा। महिला का जोधपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है।