
सिणधरी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
अवैध मादक पदार्थाें व तस्करों की धरपकड़ को लेकर जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी टीम बालोतरा व सिणधरी पुलिस ने कार्रवाई की। एक ट्रक, ट्रेक्टर टोली सहित 261 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष खोजा, पुलिस उप अधीक्षक वृत सिवाना हरजीराम चौधरी के निर्देशन में डीएसटी टीम बालोतरा , सिणधरी थानाधिकारी पदमाराम मय पुलिस टीम ने सिणधरी पुलिस थाना के घांची़ड़ा में कार्रवाई की। एक ट्रक, एक ट्रैक्टर को कब्जा में लेकर कुल 261 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया। डोडा पोस्त के तस्कर मानाराम पुत्र घमण्डाराम जाट निवासी दाखां पुलिस थाना सिणधरी को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अन्य चार आरोपियों की तलाश शुरू की।
ट्रक में झारखण्ड से पहुंचा डोडा पोस्त -पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बरामद अवैध डोडा पोस्त झारखण्ड राज्य से लेकर आया था। बालोतरा ,बाडमेर जिले में सप्लाई करनी थी। गिरफ्तार आरोपी मानाराम से पुलिस बरामद डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त व तस्करी में लिप्त अन्य आरोपियों की पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: विधायक ने कहा- पहले जो हुआ सो हुआ, अब नहीं होगा
ट्रक में माल लेकर ट्रैक्टरों से सप्लाई- पुलिस मुताबिक गुरुवार देर रात भूंका भगत सिंह घासीडा सरहद में ट्रक में लोड करके लाए गए अवैध डोडा पोस्त तस्करों ने लोकल स्तर पर सप्लाई करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग किया। डीएसटी टीम ,पुलिस को भनक लगने पर वह मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो कार, ट्रैक्टर में इन्हें लोड कर सप्लाई कर रहे चार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ियों में सवार होकर भाग गए। पुलिस ने ट्रक को मौके से जब्त किया। पीछा करके ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से अवैध डोडा पोस्त बरामद किया।
Published on:
17 Feb 2024 12:34 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
