29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अज्ञात बीमारी से कौओं की मौत

बाशिंदों में भय व्याप्
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 2 Apr 2021, 1:16 AM IST

अज्ञात बीमारी से कौओं की मौत

अज्ञात बीमारी से कौओं की मौत


बाटाडू पत्रिका. सिगोडिया ग्राम पंचायत के राजस्व गांव चैनोणियों की ढाणी में दो दिन से कौओं के मरने से बाशिंदों में भय व्याप्त है। देवीसिंह राजपुरोहित चैनोणियों की ढाणी ने बताया कि गत दो दिन में छह-सात कौए मरे हैं। वहीं एक-दो कौएं उड़ नहीं पा रहे हैं। कौओं के मरने व नहीं उड़ पाने के कारण ग्रामीणों को पक्षियों में कोई बीमारी होने की आशंका सता रही है जिसके चलते वे चिंतित है। ग्रामीण बर्ड फ्लू की आशंका जता रहे हैं।

इधर, पक्षियों के लिए बनाया चुग्गा घर, लगाए परिंड
बाड़मेर पत्रिका. डिंडवा में विद्यार्थियों ने वेस्ट से बेस्ट बनाने की कला को अंजाम देकर पक्षियों के लिए चुग्गा घर के साथ परिंडे की व्यवस्था की। कबाड़ में पड़े सामान में से पक्षियों के लिए बर्ड हट का निर्माण किया गया। पर्यावरण प्रेमी हनुमान राम डऊकिया ने बताया कि नकारात्मकता से सकारात्मक विचारों के माध्यम से जीवन को ऊंचाइयों की ओर पहुंचाया जा सकता है। खींयाराम चौधरी, लालचंद कुमावत, चंद्रमोहन मीणा, जयरामाराम आदि का सहयोग रहा।
शिव. कस्बे स्थित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर गुरुवार को किरतसिंह बलाई व उनकी टीम द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। उन्होंने बताया कि ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के लिए कई स्थानों पर परिंडे लगाए गए।