
दीपावली से पहले क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत
-
बालोतरा.
बालोतरा, सिवाना क्षेत्र में वर्षा से क्षतिग्रस्त व उखड़ी सड़कों पर आवागमन में परेशान ग्रामीणों को शीघ्र राहत मिलेगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त सड़कों के पेचवर्क के लिए 80 लाख रुपए राशि के टेण्डर किए हैं। सप्ताह भर में पेचवर्क कार्य शुरू होने व दीपावली पर्व से पहले पूरा होने पर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के हजारों जनों को आवागमन में अच्छी सुविधा मिलेगी।
बालोतरा व सिवाना क्षेत्र में सड़कों पर गड्ढे़, टूटी पटरियों, निकली, बिखरी क्रंकीट पर आवागमन में हर दिन हजारों जनों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। रात्रि के अंधेरे में हादसे होते हैं। इस स्थिति पर परेशान लोग लंबे समय से सड़कों के मरम्मत की बाट जाहे रहे हैं।
40 सड़कों का होगा पेचवर्क- बालोतरा, सिवाना, समदड़ी क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के पेचवर्क के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 80 लाख रुपए राशि के टेण्डर किए हैं। शीघ्र ही कार्यादेश जारी किया जाएगा। सप्ताह भर में पेचवर्क का कार्य शुरू किया जाएगा। जानकारी अनुसार इस राशि से 40 से अधिक सड़कों का 300 किलोमीटर दूरी में पेचवर्क होगा। इस पर इससे जुड़े सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों व वाहन चालकों को आवागमन में अच्छी सुविधा मिलेगी। दीपावली पर्व से पूर्व सड़कों के पेचवर्क का कार्य पूरा किया जाएगा।
टेण्डर जारी किए- सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड बालोतरा की क्षतिग्रस्त सड़कों के पेचवर्क के लिए 80 लाख रुपए के टेण्डर किए हैं। शीघ्र ही कार्यादेश जारी किए जाएंगे। सप्ताह भर में कार्य प्रारंभ कर दीपावली पर्व से पहले पेचवर्क का कार्य पूरा किया जाएगा। - वीरचंद सोनी, अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड बालोतरा
इधर, पादरू-बालोतरा सड़क खस्ताहाल
- सार्वजनिक निर्माण विभाग नही करवा रहा मरम्मत
- ग्रामीणों को आवागमन में उठानी पड़ती परेशानी
बालोतरा.
उपखंड व विधानसभा सिवाना क्षेत्र के बड़े कस्बे पादरू से बालोतरा से जुड़ी दोनों सड़कें खस्ताहाल होने से पादरू व इससे जुड़े एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बालोतरा-पादरू 35 किमी दूरी का मार्ग तय करने में एक घंटे से अधिक समय लगता है। पादरू क्षेत्र के गंभीर रैफर मरीजों के बालोतरा पहुंचने तक अनहोनी का डर रहता है। ग्रामीण लम्बे समय से सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही।
विधानसभा सिवाना क्षेत्र के बड़े कस्बों में से पादरू एक है। 18 हजार से अधिक आबादी वाले कस्बे से एक दर्जन से अधिक गांव जुड़े हुए हंै। पादरू से जिले के दूसरे बड़े शहर बालोतरा की दूरी 35 किलोमीटर है। बालोतरा में बड़ा बाजार, चिकित्सालय, उपखंड, जिला स्तरीय कार्यालय आदि होने पर पादरू व क्षेत्र के गांवों से हर दिन हजारों जने रोजगार, कामकाज, खरीदारी, उपचार आदि आदि कार्यों के लिए बालोतरा आते हंै। इस पर क्षेत्र के खस्ताहाल मार्ग पर इन्हें अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।
Published on:
27 Sept 2018 06:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
