
बेटी ने कहा दहेज की राशि से कन्या छात्रावास दे दो, पिता ने दिए-75 लाख
बाड़मेर पत्रिका.
विवाह और अन्य अवसर पर अब सामाजिक सरोकार को लेकर पहल करने के उदाहरण सामने आने लगे है। बाड़मेर शहर में हुई एक शादी में कन्यादान में पिता की ओर से दी जाने वाली राशि को समाज के कन्या छात्रावास के लिए देने की घोषणा हुई।
बाड़मेर शहर में किशोरङ्क्षसह कानोड़ की पुत्री अंजलि कंवर के विवाह आयोजन पर अंजलि कंवर ने पिता की ओर से भेंट स्वरूप दी जाने वाली राशि को समाज के कन्या छात्रावास के लिए देने की इच्छा जताई। पिता ने इसे स्वीकार करते हुए राजपूत समाज कन्या छात्रावास के लिए यह राशि देने की स्वीकृति दी तो वर पक्ष से केप्टिन हीरसिंह भाटी ने भी इसे तत्काल स्वीकार किया।
समारोह में मौजूद बारातियों-घारातियों व मेहमानों के सामने तारातरा मठ के महंत स्वामी प्रतापपुरी शास्त्री ने इसे समाज के लिए अच्छी पहल बताते हुए कहा कि धन को समाज हित में लगाना और कन्यादान के वक्त कन्या छात्रावास की बात कहना अपने आप में समाज को प्रेरित करने का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व किशोरसिंह कानोड़ इस छात्रावास के लिए एक करोड़ से अधिक की राशि दे चुके है और अब शेष रकम के लिए भी इस तरह पहल करना मिसाल है।
पिता ने कहा बेटी की इच्छा
किशोरसिंह ने कहा कि उनकी बेटी की यह तमन्ना थी और उसने इच्छा जाहिर की कि कन्या छात्रावास के लिए राशि दी जाए। इस पर मैने उसके अच्छे और समाजहित के विचार को तवज्जो देते हुए तत्काल ही यह राशि देने की हामी भर ली। यह समाज के हित में होगा और बेटियां पढ़ेगी।- किशोरसिंह कानोड़, पिता
बहू की इच्छा सर्वोपरि रखी
हमारे घर बहू बनकर आ रही है। उन्होंने अपनी इच्छा रखी कि तो मुझे बड़ी खुशी हुई। समाज के हित में यह कार्य करने की इच्छा और वो भी कन्याओं के लिए इससे बड़ा काम क्या हो सकता है। बहू की इच्छा को हमने सर्वोपरि रखा।-केप्टन हीरङ्क्षसह भाटी, दादा ससुर
Published on:
24 Nov 2021, 1:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.