5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर से दोगुने डेंगू केस बाड़मेर में, पॉजिटिव केस 600 पार, अस्पताल की गैलरी में मरीजों के बेड

जिले में सबसे ज्यादा नोटा चौहटन विधानसभा में दबाया गया। यहां पर कुल 3901 मतदाताओं ने नोटा किया।
2 min read
Google source verification
अस्पताल की गैलरी में बेड लगातार मरीजों की भर्ती

अस्पताल की गैलरी में बेड लगातार मरीजों की भर्ती

बाड़मेर-बालोतरा जिले में डेंगू स्वास्थ्य विभाग के काबू में नहीं आ रहा है। आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यह 600 केस को पार कर चुका है। रोकथाम की गतिविधियां का कोई असर धरातल पर नहीं दिख रहा है। बढ़ते केस इसे साबित कर रहे हैं।
पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर जिले में डेंगू बेताहशा रूप से बढ़ा है। शहरी क्षेत्र से लेकर गांवों और दूरस्थ सीमावर्ती इलाकों में भी डेंगू के केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग मानता है कि शहरी इलाकों में डेंगू का असर ज्यादा रहा है। विभाग को उम्मीद थी कि सर्दी का असर बढऩे के साथ ही डेंगू कम हो जाएगा। लेकिन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार तो ऐसा कहीं नहीं दिख रहा है।
अस्पताल फुल, गैलरी में लगाने पड़े बैड
राजकीय मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार है। हालात ये हो रहे हैं कि अस्पताल की गैलरी तक में बेड लगातार मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। तीन दिन पहले तक तो स्थिति यह हो गई थी कि मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं होने पर आनन-फानन में फील्ड अस्पताल को चालू करना पड़ा था।
बाड़मेर डेंगू का हॉट स्पॉट
पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर-बालोतरा जिला डेंगू का हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां पर सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। दोनों जिलों के केस मिलाकर 30 नवम्बर की रिपोर्ट के अनुसार 604 पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ जैसलमेर में 38, पाली 306, जालोर 67, सिरोही 72 व जोधपुर में 324 केस मिले हैं।
मलेरिया का आंकड़ा 964 पर पहुंचा
जिले में डेंगू से पहले मलेरिया ने कहर बरपाया था। केस लगातार बढ़े और आंकड़ा बढकऱ 30 नवम्बर तक 964 पर पहुंच गया। हालांकि अब मलेरिया के केस ज्यादा नहीं आ रहे हैं, लेकिन डेंगू अब भी डरा रहा है। नए केस लगातार मिल रहे हैं। विभाग के ये आंकड़े एलाइजा टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले मरीजों के हैं। इनके अलावा कार्ड टेस्ट और निजी लैब में जांच के मामलों की संख्या अलग से हैं।
सर्दी भी नहीं रोक पा रही डेंगू
डेंगू का सर्दी में असर कम हो जाता है, ऐसा विशेषज्ञों का मानना है। लेकिन इस बार सर्दी में भी कम नहीं हो रहा है। बाड़मेर में नवम्बर महीने में रात का पारा औसतन 15 डिग्री के आसपास चल रहा है। ऐसे में सर्दी बढ़ी है, इसके बाद भी पिछले 7 से 30 नवम्बर के बीच 157 नए डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
बाड़मेर : डेंगू केस
नवम्बर 07 447
नवम्बर 30 604
(स्रोत..स्वास्थ्य विभाग)