
barmer
जिले के भिंयाड़ गांव के मूल निवासी और वर्तमान में जम्मू कश्मीर के कठुआ जिल में डिप्टी कमिश्नर रमेश जांगिड़ के बेटी बचाओ अभियान को लेकर किए प्रयासों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सराहते हुए मन की बात में कहा कि इस तरह के प्रयास पूरे देश को प्रोत्साहित करते हैं।
आईएएस रमेश जांगिड़ ने कठुजा जिले में पिछले एक साल में बेटी बचाओ अभियान के तहत विशेष प्रोजेक्ट चलाते हुए कार्यक्रमों का सिलसिलेवार आयोजन किया। रमेश ने मोबाइल कॉलर ट्यून कम जिंगल से जोड़ते हुए बेटी बचाओ अभियान को जिलेभर में फैलाया। गरीब बेटियों को निजी स्कूलों में दाखिला करवाकर इनकी मॉनिटरिंग की।
साथ ही पीसीपीएनडीटी एक्ट का भी प्रभावी क्रियान्वयन करवाया। पूरे जिले के स्कूल, कॉलेज को जोड़ते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार माहौल बनाया। इसके बूते बीते दिनों देश के प्रमुख दस जिलों में कठुआ को शामिल करते हुए केन्द्र स्तर पर सम्मानित किया गया था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में आकाशवाणी में भी कठुआ जिले का जिक्र करते हुए डिप्टी कमिश्नर के प्लान की तारीफ की है। गौरतलब है कि रमेश जांगिड़ भिंयाड़ गांव से है और जम्मू कश्मीर कैडर में आईएएस है।
संस्कृति से जुड़ाव रहा है
गांव में रहते हुए मैं संस्कृति से जुड़ा हुआ रहा हूं। सामान्य जीवन जीते हुए बेटियों के प्रति भेदभाव को बड़े नजदीक से देखा है। काम करने का अवसर मिला तो कठुआ में अपने यहां के अनुभवों को भी ध्यान में रखते हुए प्रयास किए। इन प्रयासों का नतीजा है कि देश के दस जिलों में शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री की ओर से प्रशंसा करना प्रोत्साहित करता है।- रमेश जांगिड़, डिप्टी कमिश्नर कठुआ
Published on:
04 Mar 2017 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
