6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवर-भाभी ने टांके में कूदकर दी जान, जानें क्या है पूरा मामला

बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायत मेहलू में सोमवार देर रात को रिश्ते में देवर-भाभी ने टांके में कूद कर जान दे दी। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
devar and bhabhi suicide in barmer

सांकेतिक तस्वीर

बाड़मेर। जिले की ग्राम पंचायत मेहलू में सोमवार देर रात को रिश्ते में देवर-भाभी ने टांके में कूद कर जान दे दी। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पुरावास तिलवाड़ा निवासी राजूसिंह पत्नी पूजा के साथ अपनी भुआ के घर महलू गांव रहता था। युवक मजदूरी करता है।

करीब एक सप्ताह पहले पति व पत्नी बच्ची के साथ अपने गांव पूरावास तिलवाड़ा चले गए। एक दिन पहले उसकी भुआ का लड़का दलपतसिंह अपनी भाभी पूजा तथा उसकी छह साल की बेटी को वापस मेहलू लेकर आ गया। यहां सोमवार देर रात को दोनों ने घर के पास बने टांके में कूद कर जान दे दी।

घटना के दौरान वहां मौजूद रही पूजा की बेटी रोती हुई घर पहुंची तथा परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। आस-पास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर गुड़ामालानी पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को गुड़ामालानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवा कर शव सुपुर्द किए। पूजा के एक बेटा भी है, जो उसके घर पुरावास तिलवाड़ा में ही था। दलपतसिंह माउंट आबू में गार्ड की नौकरी करता था। वह कुछ समय पहले ही घर आया था।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग