तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती प्रक्रियाधीन है जिसमें कुल 48 हजार शिक्षकों को प्रारंभिक शिक्षा में नियुक्ति मिलनी है। इसमें लेवल-एक व लेवल दो के अध्यापक लगने हैं। इन शिक्षकों को लगाने को लेकर विभाग माथापच्ची में जुटा हुआ है कि आखिर नियुक्ति कैसे दें, क्योंकि वर्तमान में प्रारिम्भक शिक्षा में 28 हजार की शिक्षक पद रिक्त है। सरकार के नियमानुसार तृतीय श्रेणी शिक्षकों को प्रारिम्भक शिक्षा में ही नियुक्ति मिलती है। इसके चलते करीब बीस हजार शिक्षक अधिशेष हो रहे हैं। गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती लेवल प्रथम व द्वितीय का परीक्षा परिणाम पूर्व में जारी हो चुका था जिसमें से अब लेवल प्रथम की अंतिम सूची का प्रकाशन हुआ है जिसमें करीब बीस हजार शिक्षक चयनित हुए हैं। लेवल द्वितीय में दस्तावेज जांच हो चुकी है, दुगुने अभ्यर्थी जिसमें शामिल हुए थे। अब अंतिम सूची का प्रकाशन बाकी है।