ये क्या? ये धन्नी देवी है। नहीं ऐसा नहीं हो सकता। झटका लग गया। इस उम्र में कोई महिला ऐसे कैसे दिख सकती है? 124 साल उम्र और ये चेहरा। फिर सवाल किया कि आपकी उम्र क्या है, वह बोली 34 साल। सिर चकरा गया, भई ऐसे कैसे हो सकता है? आपका नाम क्या है, बोली धन्नी देवी। हमने कहा, हम जिस धन्नी देवी को तलाश रहे है वो तो 124 साल की और बुजुर्ग महिला है। वो कहां रहती है? उसने कहा, मैं ही धन्नी देवी हूं और 124 नहीं 34 साल की ही हूं। तब माजरा समझ में आया कि बाड़मेर में जिस एकमात्र महिला को 120 से ज्यादा की उम्र में दर्शाया गया है, वैसी कोई महिला है ही नहीं।