अब भी आग के फिर फैलने की आशंका
ग्रामीणों ने स्वयं के स्तर पर ट्रेक्टर से सूखी घास के बीच खाली जगह रख खाई खोदी। उसके बाद आग वाली जगह पर रेत डाली। इस तरह पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अब भी आग के आगे बढ़ने की आशंका बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर मोकलसर चौकी प्रभारी दुर्गाराम, मोकलसर पटवारी गणपतसिंह जाजवा, सुजाराम भोपा, खंगारा राम भाटी, सुरपाल सिंह, पूख राज भाटी, वार्ड पंच धुक सिंह, दला राम प्रजापत, प्रवीण वैष्णव, धनराज दर्जी, नारायण राम भाटी सहित ग्रामीणों ने आग बुझाने में मदद की।