
कारोबार की जानकारी पाकर बेटियों के चेहरे पर खिली खुशी
बालोतरा. पढ़ाई और घर के कामों में व्यस्त रहने वाली बेटियों के लिए राजस्थान पत्रिका का बेटी इन ऑफिस कार्यक्रम पापा के
कारोबार को जानने का जरिया बन रह रहा है। वे वहां जाकर नहीं जानकारी प्राप्त करने के बाद काफी खुश नजर आ रही है।
नाम- तनिष्का पंवार
पिता का नाम- जितेन्द्र पंवार
कक्षा- चौथी
व्यवसाय-हार्डवेयर व कलर
व्यू.
पढ़ाई, खेलकूद, कार्टून में ही पूरा समय बीतता है। व्यापार को लेकर पापा भी अधिक व्यस्त रहते हैं। पापा के बुलावे पर दुकान पहुंची। उन्होंने मुझे हार्डवेयर सामान, सैकड़ों प्रकार के कलर आदि के बारे में जानकारी दी। बहुत अच्छा लगा।
नाम- सालविशासिंह
पिता का नाम- रणजीत चौधरी
कक्षा- चौथी
व्यवसाय- फायर सेफ्टी व सीसीटीवी कैमरा
व्यू- स्कूल के बाद मम्मी के साथ अधिक समय बीतता है। पापा काम-काज में व्यस्त रहने पर समय देते हैं।आज पापा के साथ उनकी दुकान पर पहुंची। उन्होंने आग से बचाव के उपकरणों व सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले सीसी कैमरों के बारे में जानकारी दी। यह काम दिमाग का है। बहुत अच्छा लगा।
-----
नाम- ममता चौधरी
पिता का नाम- पुखराज चौधरी
कक्षा-10वीं
व्यवसाय- किराणा कारोबार
व्यू- स्कूल पढ़ाई, घर के काम में ही समय बीतता है। बाहर घूमने कम जाते हंै। मैं आज पापा की दुकान पहुंची। उन्होंने किराणा के सैकड़ों प्रकार के सामान, इनके पैदावार वाले स्थानों आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियांं दी। दो घंटे का समय पल भर में बीत गया।
-----
नाम- शिवानी पटवारी
पिता का नाम-मुकेश पटवारी
कक्षा-स्नातकोत्तर
व्यवसाय- ज्वेलर्स शोरूम
व्यू- कॉलेज पढ़ाई,प्रतियोगी परीक्षा तैयारी में ही समय बीतता है। पापा के बुलावे पर मंैं आज शोरूम पहुंची। उन्होंने सोने-चांदी की खानों,अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय भावों, कारीगरों के जेवरात बनाने आदि के बारे में जानकारी दी। पहली बार इतनी जानकारी सुनकर बहुत अच्छा लगा।
-----
नाम- भूमिका लोहिया
पिता का नाम- मुकेश लोहिया
कक्षा- 12 वीं
व्यवसाय- इलेक्ट्रोनिक बाट-माप
व्यू- स्कूल पढ़ाई व सहेलियों के साथ ही अधिकांश समय बीतता है। आज पापा की दुकान पहुंची तो उन्होंने पारम्परिक व इलेक्ट्रोनिक बाट-माप-तोल के कार्य बारे में विस्तार से जानकारी बताई। जानकारी मिलने पर बहुत खुशी हुई।
Published on:
30 Sept 2018 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
