19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Barmer / ढाणी में लगी आग, 4 बकरियां जिंदा जली

ढाणी में लगी आग, 4 बकरियां जिंदा जली

- 6 झोंपे नकदी सहित घर जलकर राख, आसमान तले आया परिवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 25 Oct 2018, 1:30 AM IST

ढाणी में लगी आग, 4 बकरियां जिंदा जली

ढाणी में लगी आग, 4 बकरियां जिंदा जली

पाटोदी. क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओकातिया बेरा में एक ढाणी में आग लगने से चार बकरियां जिंदा लग गई जबकि छह झोंपे व घरेलू सामान भी खाक हो गया। इसके चलते परिवार आसमान तले आग गया। वलीखान पुत्र भैरूखान जाति मुसलमान की ढाणी में बुधवार शाम पांच बजे आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी चपेट में आने से चार बकरियां

जिंदा जल गई। वहीं सभी छह रहवासी झोंपे व खाने-पीने की सामग्री सहित घरेलू सामान, नकदी व गहने भी जल गए। आग के चलते प्रधनमंत्री आवास योजना के तहत मिले पचास हजार रुपए, तीस हजार रुपए मकान मालिक की कमाई, पैंतीस हजार का चारा, सोने- चांदी के आभूषण सहित
घर में घर की जरूरत का सामान भी जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण

आग बुझाने पहुंचे, लेकिन तब तक इसने विकराल रूप धारण कर लिया था। सूचना पर पटवारी, सरपंच भी मौके पर पहुंचे और मौका फर्द तैयार की।

इधर, शिव में हाइवे के समीप बाड़े में लगी आग, अफरा-तफरी

शिव . कस्बे के मुख्य बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग 68 के किनारे स्थित एक बाड़े में बुधवार शाम आग लग गई। इससे एक बार अफरा- तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार कस्बे के बड़ बालाजी के पास हाइ वे के किनारे स्थित एक बाड़े में स्थित झाडिय़ों व कचरे में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पानी के टैंकर मंगवाए। ट्रैक्टर चालक दिल बर खान टैंकर लेकर पहुंचे। इस पर ग्रामीणों के सहयोग से आग काबू पाया गया।

इधर, अग्निपीडि़त परिवार को दी सहायता

गिड़ा . क्षेत्र के जाखड़ा में गत शनिवार शाम को हुए हादसे में एक ढाणी जल गई। इसको लेकर श्रदा कल्याण ट्रस्ट जोधपुर के सदस्यों ने अग्नि पीडि़त खींयाराम के परिवार को राशन, वस्त्र, बतज़्न व 21 हजार रुपए का चेक दिया।