2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस में फुटव्वल, हाथ से गया प्रधान पद, पढ़े पूरी खबर…

कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत के बावजूद भाजपा का प्रधान पद का कब्जा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 7 Nov 2017, 12:19 AM IST

सिवाना.पंचायत समिति में प्रधान पद के उपचुनाव में मतदान करते जाते पंचायत समिति सदस्य।

सिवाना.पंचायत समिति में प्रधान पद के उपचुनाव में मतदान करते जाते पंचायत समिति सदस्य।

सिवाना.
कस्बे के पंचायत समिति सभागार में सोमवार को प्रधान के रिक्त पद को लेकर उप चुनाव हुए। इसमें स्पष्ट बहुमत के बावजूद कांग्रेस प्रधान पद प्रत्याशी को करारी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रधान पद प्रत्याशी परविंद्र देवड़ा सात वोट से विजयी रही। कुल चौबीस मतो में से भाजपा प्रत्याशी को पन्द्रह व कंाग्रेस प्रत्याशी मधुबाला को आठ मत मिले। एक मत निरस्त हुआ। निर्वाचित सभी सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। इस दौरान पंचायत समिति के बाहर लोगों की भीड़ रही।

सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुई उपचुनाव प्रक्रिया को लेकर भाजपा से परविंद्र देवड़ा व कांग्रेस से मधुबाला ने नाम निर्देशन पत्र रिटरिंग अधिकारी के समक्ष पेश किए। दोपहर तीन बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम पांच बजे तक जारी रही। साढ़े पांच बजे मतगणना शुरू की गई। इसमें भाजपा प्रत्याशी को 15 व कंाग्रेस प्रत्याशी को 8 मत मिले। एक मत खारिज पाया गया। रिटर्निग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी ताहिर अंजुम शम्मा ने सात मतो से भाजपा प्रत्याशी परविंद्र देवड़ा को विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र देकर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसीलदार कालूराम , विकास अधिकारी अतुल सोलंकी मौजूद थे।
हुआ बड़ा उलटफेर- प्रधान चुनाव में मतों के विभाजन में बड़ा उलटफेर हुआ। कांग्रेस से पन्द्रह पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित है। बावजूद इसके कांग्रेस प्रत्याशी को आठ मत ही प्राप्त हुए। वहीं भाजपा से आठ सदस्य निर्वाचित है, लेकिन चुनाव में उसे सात अन्य प्रत्याशियों का समर्थन मिला। भाजपा प्रत्याशी ने पन्द्रह मत हासिल किए।

लोगों की जुटी भीड़- मतदान को लेकर पंचायत समिति परिसर के आगे दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक लोगो की भीड़ जुटी रही। परिणाम जानने को लेकर राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक यहां जमे रहे। चुनाव घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़ खुशी मनाई। शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस थाना समदड़ी, कल्याणपुर का पुलिस जाब्ता नियुक्त किया गया।
यह है सदस्यों की स्थिति- सिवाना पंचायत समिति में पच्चीस पंचायत समिति सदस्य चुने हुए हैं। इसमें से सोलह सदस्य कांग्रेस के हैं। इसमें से वार्ड संख्या नौ से निर्वाचित कांग्रेस सदस्य पिंकी भायल ने पंचायत सहायक भर्ती में चयन पर इस्तीफा दिया। भाजपा के आठ सदस्य हैं। एक सीट से निर्दलीय सदस्य निर्वाचित है। चुनाव में 24 सदस्यों ने भाग लिया। गौरतलब है कि 9 अगस्त को कांग्रेस से निर्वाचित प्रधान के विरुद्ध लाए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसके पारित होने से यह पद रिक्त था।

खुशी जताई- इस मौके पर विधायक हमीरसिंह भायल, पूर्व प्रधान मूलसिंह भायल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित, सुरताराम देवासी, सोहनलाल यति सिणधरी, जिला परिषद सदस्य सोहनसिंह भायल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष वीरसिंह सेला, समदड़ी उप प्रधान लक्ष्मणसिंह कोटड़ी ने एक-दूसरे को बधाई दी।

भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास- पंचायत समिति सदस्यों ने भाजपा के विकास में विश्वास जताते हुए मुझे विजयी दिलाई है। मैं आभारी हूं। उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोडूंगी। -परविंद्र देवड़ा, नवनिर्वाचित प्रधान सिवाना
11-सिवाना.पंचायत समिति में प्रधान पद के उपचुनाव में मतदान करते जाते पंचायत समिति सदस्य।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़